खोदावंदपुर,बेगूसराय। स्ट्रॉबेरी उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन आत्मा के सौजन्य से कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में किया गया.आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ राम पाल ने किया. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रदान के कृष्ण मोहन ने स्ट्रॉबेरी की उन्नत खेती के लिए विस्तृत पैकेज दिए जाने की जानकारी दी. उन्होंने पौध चयन, बेड तैयारी, मल्चिंग, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तथा रोग-कीट नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी किसानों को दिया. इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ विपिन ने स्ट्रॉबेरी की खेती में प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों और जैविक उपायों के उपयोग पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राम पाल ने कहा कि अनुकूल जलवायु, बाजार की बढ़ती मांग और किसानों की रुचि को देखते हुए बेगूसराय जिला, बिहार में स्ट्रॉबेरी उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन सकता है. उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया. बताते चलें कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन डॉ एन एन पाटिल द्वारा किया जा रहा है.