बिहार के युवा रोजगार क्रियेटर बने: विधायक, खोदावंदपुर में बसंत बिहार रेस्टोरेंट सह उत्सव हॉल का लोकार्पण*

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बिहार के युवा सरकारी नौकरी के भरोसे ना रहते हुए रोजगार क्रिएटर बने, तभी विकसित बिहार का सपना साकार हो सकेगा. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार शतत इस दिशा में प्रयासरत हैं. भाई अजीत और राकेश ने बसंत विहार रेस्टोरेंट उत्सव हॉल और ठहराव का निर्माण कर रोजगार की दिशा में एक रचनात्मक प्रयास किया है. इसके माध्यम से दर्जनों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. खोदावंदपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में एक उच्च स्तरीय रेस्टोरेंट और उत्सव हॉल की सुविधा मिला है, जहां लोग लजीज व्यंजनों का रसास्वादनकर सकेंगे. यह बातें चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद उर्फ न्यूटन कुशवाहा ने रविवार को बसंत विहार रेस्टोरेंट उत्सव हाल का लोकार्पण के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज शांडिल्य, मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने भी संबोधित किया. रेस्टोरेंट के संचालक अजीत कुमार द्वारा शाल एवं माला देकर आगत अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर राजीव नयन सिंह उर्फ पोलो, रामचंद्र यादव, मुखिया आलोक लालन भारती, अश्विनी प्रसाद सिंह, राम गुलजार महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.