हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बाड़ा पंचायत के पथराहा गांव में पीट-पीटकर एक युवक की कर दी गयी हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पथराहा गांव के वार्ड दस निवासी मोहम्मद छोटन का पुत्र मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद नौशाद की पत्नी आलिया खातून एवं मोहम्मद छोटन की पत्नी खुशबूदा खातून है, जिसे पुलिस ने रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में बेगूसराय भेज दिया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विगत 30 जनवरी को पथराहा गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ के पुत्र मोहम्मद जुबेर की हत्या जलावन के मामूली विवाद में पीट-पीटकर कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी मन्नू खातून के ब्यान पर खोदावन्दपुर थाना कांड संख्या-08/026 दर्ज किया गया था, जिनमें आरोपी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से की गयी है. कांड के अनुसंधानकर्ता व अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के द्वारा यह गिरफ्तारी की गयी है. बताते चलें कि मंझौल एस डी पी ओ नवीन कुमार, पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार ने भी खोदावन्दपुर थाना परिसर पहुंचकर इन आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की.