इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि एस पी मनीष के निर्देश पर मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में विगत 1 फरवरी की देर रात बाड़ा गांव निवासी योगेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज उर्फ बादल की निर्मम हत्या गोली मारकर नुरुल्लाहपुर गांव के समीप कर दी गयी थी. हत्यारों ने मृतक का मोबाइल घटनास्थल के समीप एक खेत में फेंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाशों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार सभी बदमाशों को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.