एल एस डी इंटरनेशनल स्कूल मेघौल के बच्चों ने राजगीर के पर्यटन स्थल का लिया लुफ्त

खोदावंदपुर,बेगूसराय। एल एस डी इंटरनेशनल स्कूल मेघौल के बच्चों ने शनिवार को राजगीर के पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठाया. स्कूल प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गये बच्चों के लिए यह यात्रा ज्ञानवर्धक, रोमांच से भरपूर एवं आनंददायक रही. स्कूल के शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाया. साथ ही इस जगह के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने रोपवे का रोमांचक आनंद लिया और विश्व प्रसिद्ध विश्व शांति स्तूप का दर्शन भी किया. बच्चों ने राजगीर में पवित्र गर्म पानी के कुंड में स्नान स्थल को देखा तथा ऐतिहासिक पावापुरी जल मंदिर के दिव्य वातावरण का अनुभव भी किया. बच्चों के अनुसार शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह यात्रा उनलोगों के लिए न केवल मनोरंजक रही, बल्कि अत्यंत ज्ञानवर्धक भी सिद्ध हुई. इस यात्रा के दौरान बच्चों ने ऐतिहासिक स्थलों के महत्वों की जानकारी प्राप्त की. इसके साथ-साथ सामूहिक गतिविधियों में भाग लेकर अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने का अनुभव प्राप्त किया. शैक्षणिक यात्रा से दिनभर के मनोरंजन, सामूहिक भोजन का अनुभव और मित्रों के साथ बिताये गये आनंदपूर्ण क्षणों ने बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह भर दिया. अभिभावकों ने भी इस यात्रा को बच्चों के सर्वांगीण विकास की कड़ी बताते हुए इसे ज्ञान और अनुभव में वृद्धि करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया. इसकी जानकारी स्कूल के निदेशक जयवर्धन वत्स ने दी.