खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावन्दपुर में ज्ञानपुंज एडमिशन एक्सप्रेस मेघौल के तत्वावधान में यूपी बीएड कॉलेज के प्राचार्य आलोक कुमार उपाध्याय को अंग वस्त्रम् एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो ने किया. इसकी जानकारी देते हुए शिक्षक ओमशंकर कुमार ने बताया कि सत्र 2025-26 में नामांकित छात्र छात्राओं के बीच प्राचार्य द्वारा आईकार्ड का वितरण किया गया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को कॉलेज द्वारा संचालित ऑनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित किया. शिक्षक ने कहा कि सत्र 2026-28 के नामांकन के लिए यूपी बीएड एंट्रेंस फॉर्म भरना अनिवार्य बताया. उन्होंने बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए आधे से कम शुल्क में बीएड में नामांकन के लिए इच्छुक बच्चे संपर्क कर सकते हैं. साथ ही स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी एंट्रेंस में शामिल हो सकते हैं. स्वागत समारोह को आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी के निदेशक राजाराम महतो, शिक्षक नवीन कुमार, अमित कुमार, अजीत कुमार समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर छात्र अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, रूपेश, मिथिलेश, संजीव कुमार, राजीव कुमार, छात्रा प्रियंका कुमारी, रीता कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राएँ मौजूद थी.