खोदावंदपुर,बेगूसराय। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एम आर डी इंटर कॉलेज मेघौल के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बुधवार को उपवास रखकर कॉलेज परिसर में धरना दिया. वित्तरहित कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो इंदु कुमारी सिन्हा, सरोज प्रसाद सिंह, विजय कुमार झा, मो शमशाद खां, मुकेश कुमार, राजेश कुमार चौधरी, बैद्यनाथ पासवान, प्रणव कुमार, शैलेन्द्र ठाकुर, राम भरोस ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.