बेगूसराय जिला मेंहीं संतमत सत्संग के 40वें वार्षिकोत्सव का आयोजन

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बेगूसराय जिला मेंहीं संतमत सत्संग के 40वें वार्षिकोत्सव मनाने की तैयारी जोड़ो पर है. यह कार्यक्रम आगामी 1 एवं 2 मार्च को प्रखंड मुख्यालय मैदान खोदावन्दपुर में आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. इस कार्यक्रम में महर्षि दिनेशानंद परमहंस, स्वामी पटेल, स्वामी निर्मलानंद, स्वामी भवेषानंद, स्वामी रविंद्र, स्वामी कृष्णानंद, राम सेवक बाबा, स्वामी चंद्रशेखर बाबा आदि के भाग लेने की संभावना है. इस कार्यक्रम की जानकारी सत्संग समागम के जिलाध्यक्ष वन्देलाल यादव एवं पूर्व मंत्री अशोक कुमार ने दी है.