कुशवाहा क्षत्रिय छात्रालय पोखड़िया, बेगूसराय में मनायी गयी जगदेव बाबू की जयंती

खोदावंदपुर,बेगूसराय। कुशवाहा क्षत्रिय छात्रालय पोखड़िया, बेगूसराय के 73वां स्थापना दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार लेकिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती भी मनायी गयी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन श्याम बिहारी वर्मा ने किया. इस मौके पर छात्रावास संरक्षक समिति के सदस्य शिव कुमार महतो, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डॉ लक्ष्मण कुमार, ओम कुमार,भंते बुद्ध प्रकाश, राम बालक महतो, बालेश्वर महतो, नवीन कुमार कुशवाहा, दिनेश कुमार राकेश, रामराजा महतो समेत अन्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन चिरंजीवीपुर पंचायत के मुखिया प्रभात कुमार ने किया.