सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एमएलसी को खोदावंदपुर की विभिन्न सामूहिक समस्याओं से कराया अवगत

खोदावन्दपुर,बेगूसराय। खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद राजीव कुमार को प्रखंड की विभिन्न सामूहिक समस्याओं से अवगत कराया. इस मौके पर विधान पार्षद ने खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों से भी मुलाकात किया.सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने खोदावंदपुर में बरसात के समय जल जमाव से होने वाली परेशानी के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय मैदान में मिट्टी भराई की जरूरत, बेगूसराय रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 किनारे बनाये गये पक्का नाला की साफ-सफाई की आवश्यकता से एमएलसी को अवगत कराया. वहीं किसानों ने सभी पैक्सों द्वारा धान की खरीद नहीं किये जाने की भी शिकायत की.इस मौके पर मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, समाजसेवी प्रकाश चन्द्र उर्फ श्याम झा, बबलू कुमार, मनीष सिंह, सरोज कुमार, संतोष झा, कौशल झा, मदन सहनी, रंजीत गुप्ता सहित अनेक पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
वहीं दूसरी ओर एमएलसी ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेतराही, बाड़ा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधान पार्षद ने अंचल अधिकारी को स्कूल के पूरब और दक्षिण दिशा में पोखर की जमीन के आवश्यक कागजात को जांच पड़ताल कर इसे विद्यालय खेल मैदान में भूमि मुहैया करवाने का निर्देश दिया. मौके पर अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी, विद्यालय प्रधान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे.