खोदावंदपुर/बेगूसराय। दौलतपुर काली मंदिर के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर एक अनियंत्रित बाइक सवार विधुत पोल से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार को स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख जख्मी प्रिंस एवं दीपक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. जख्मी युवक की पहचान फफौत गांव के वार्ड 06 निवासी नाथो राय का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, सुशील राय का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं सुरेन्द्र राय का 17 वर्षीय पुत्र सवाग कुमार के रुप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीनों युवकों ने दौलतपुर बिस्कुट फैक्ट्री पर बिस्कुट लाने के लिए गया था, तभी वापस लौटने के क्रम में घटनास्थल के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक विधुत पोल से टकरा गयी. इस घटना में तीनों युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी सवाग को स्थानीय नीजी क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है.