खोदावंदपुर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन, अतिथियों द्वारा विजेता टीम को मैडल व कप देकर किया गया सम्मानित।

खोदावंदपुर,बेगूसराय। सागी वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में रविवार को वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. सागी हाट मैदान में खेले गये इस वॉलीबॉल मैच का उदघाटन खोदावंदपुर के अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम एवं ऑक्सीजन मैन मोहम्मद सिकंदर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पहले रोसड़ा एवं सागी जूनियर टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें सागी जूनियर टीम ने रोसड़ा टीम को पराजित कर दिया. उसके बाद सागी सीनियर एवं बाड़ा टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें सागी सीनियर की टीम ने बाड़ा की टीम को हरा दिया. फाइनल मैच सागी जूनियर एवं सागी सीनियर टीम के बीच हुआ, जिसमें सागी सीनियर की टीम 2 इनिंग से जीत हासिल कर लिया. इस मौके पर अतिथियों द्वारा विजेता टीम को मैडल व कप देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया. इस मैच में कुल 3 इनिंग का खेल हुआ, जिसमें प्रत्येक इनिंग में 25 बॉल फेंके गये. इस मैच के दर्शकों में प्रखंड राजद अध्यक्ष मोहम्मद जियाउर रहमान उर्फ सैफी, समाजसेवी सोनू सिंह, मोहम्मद मनसब इमाम, सरपंच प्रतिनिधि प्रभाकांत झा, वार्ड सदस्य मोहम्मद जाहिद समेत अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.