10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह, सी डी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में कार्यक्रम आयोजित

खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के सागी पंचायत अंतर्गत सी डी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर में विद्यालय के नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने स्वागत भाषण व स्वागत गान से किया. इस मौके पर स्कूल के नवम वर्ग के बच्चों द्वारा सुंदर एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिनमें गीत, नृत्य, भाषण आदि शामिल थे. यह सभी कार्यक्रम बहुत ही व्यवस्थित एवं सराहनीय रहा. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एस के सिंह ने कक्षा 10 वीं के बच्चों को अपने प्रेरणादायक आशीर्वचन से अभिभूत कर दिया. उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ उनकी सफलता एवं अच्छे चरित्र की कामना की. वहीं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी अपने संबोधन से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा 9वीं के बच्चों ने अपने सीनियर साथियों को ससम्मान विदाई दिया. यह क्षण भावनाओं से भरा हुआ था, जहाँ स्कूली बच्चों ने विद्यालय में बिताये अपने सुनहरे पलों को याद किया. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने एक-दूसरे के साथ बिताए अपने यादगार क्षण को साझा किया. यह कार्यक्रम बच्चों एवं अभिभावकों के लिए अविस्मरणीय, प्रेरणादायक एवं आनंदमय रहा.