खोदावंदपुर,बेगूसराय। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी, खोदावन्दपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सोमवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर विद्यालय प्रधान विपिन कुमार राम, पंचायत की मुखिया शोभा देवी, पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, शिक्षक राम स्वार्थ महतो, विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य असीम आनंद समेत अन्य मौजूद थे. पुरस्कार पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखें.