दो बाईकों के भीषण टक्कर में एक महिला समेत चार जख्मी, घटना एस एच 55 पर मिर्जापुर चौक के समीप की*

खोदावंदपुर/बेगूसराय। दो बाईकों के बीच हुए आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को देखते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी और इसकी सूचना खोदावन्दपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गये तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाईकों को अपने कब्जे में ले लिया. यह घटना बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर तीन फरवरी की देर शाम घटी. जख्मी बाइक सवार की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के बड़ी जाना निवासी उपेन्द्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र मंतीश कुमार व इसी गांव के गंगा प्रसाद दास के 17 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार एवं समस्तीपुर विशनपुर गांव की विकास पासवान की 23 वर्षीया पत्नी अमृता कुमारी तथा दूसरा बाइक चालक बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार स्थित वार्ड एक निवासी स्वर्गीय शंकर साह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी. घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति था, जो बूढ़ीगंडक नदी के बांध के रास्ते से मिर्जापुर गांव की ओर जा रहा था. तभी सड़क पार करने के दौरान घटनास्थल के निकट बाड़ा से बरियारपुर पश्चिमी की ओर तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया, जिससे एक बाइक पर सवार महिला समेत दो युवकों एवं दूसरा बाइक चालक अमित भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय पुलिस ने जख्मी तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख अमृता, मंतीश एवं छोटू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. जहां जख्मी छोटू की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जबकि दूसरा बाइक सवार युवक का इलाज नीजी क्लिनिक में किया जा रहा है.