खोदावंदपुर,बेगूसराय। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम बाबा भीड़ स्थान, पाराशर धाम मेघौल में अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया. पंडित गोपाल कृष्ण ठाकुर, चंदन झा की टीम एवं वेद पाठियों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया.मुख्य यजमान दिलीप कुमार सिंह, रणधीर कुमार, प्रमोद कुमार, सनातन मिश्रा, राज किशोर सिंह स पत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आठोपहर अखंड सीताराम नाम संकीर्तन का संकल्प लिया और इसके साथ ही अखंड सीताराम नाम जाप एवं यज्ञ हवन आरंभ हो गया. यज्ञ आरंभ होने से पूर्व विद्वान पंडितों के नेतृत्व में मुख्य यजमानों की टोली यज्ञ स्थल से चलकर स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में पवित्र स्नान किया और वैदिक अनुष्ठानों के बीच कलश में जल संग्रह कर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचा, यहां विधान पूर्वक कलश स्थापित किया गया. मौके पर पाराशर धाम विकास समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह, सचिव केदार प्रसाद सिंह, उमाशंकर प्रसाद सिंह, नीरज सिंह, अमरेंदर प्रसाद सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे.