होली पर्व में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: थानाध्यक्ष

खोदावंदपुर,बेगूसराय। आगामी चार मार्च को मनायी जाने वाली बसंतोत्सव होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले उपद्रवी तत्वों को छोड़ा नहीं जायेगा. यह चेतावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने खोदावंदपुर थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में दी. उन्होंने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. अश्लील गीत बजाने पर भी रोक रहेगी. बैठक में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली हमें भाईचारा का संदेश देता है. इसे आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिये. इस मौके पर अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी ने कहा कि होली से एक दिन पूर्व तीन मार्च को सम्मत जलाया जायेगा, इसमें किसी दूसरे की संपत्ति को जलाने का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, सागी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम, बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय, सीताराम दास, पंसस विनोद सहनी, जुनैद अहमद, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, भोला पासवान, दिलदार हुसैन, समाजसेवी राम गुलजार महतो, तरुण कुमार रौशन, राम विनोद महतो, चन्दु पासवान, मदन सहनी, डॉ अरविंद कुमार, रामप्रकाश चौधरी, नवीन कुमार झुना, फिरोज अख्तर उर्फ हेना, मनीष सिंह, गोपाल महतो, मोहम्मद जावेद उर्फ गुलदीश, नीतीश पासवान, दिलीप यादव, आशुतोष कुमार हीरो, रवीन्द्र कुमार, मनोज यादव, संतोष कुमार दास, मोहम्मद लुकमान, डॉ चंदन कुमार, गुफरान कमर समेत अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे.