प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित व्यक्ति के आश्रित को मिला 2 लाख रुपये का चेक

खोदावंदपुर,बेगूसराय। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति के परिजन को 2 लाख रुपये का चेक दिया गया. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खोदावंदपुर के द्वारा यह चेक गुरुवार को दिया गया.इसकी जानकारी देते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार  ने बताया कि फफौत पंचायत के मालपुर गांव निवासी व मृतक रामकुमार के परिजन बिनोद कुमार को इस राशि का चेक दिया गया. मौके पर बैंक कर्मी सतीश कुमार, अनिल कुमार, बीसीए संचालक कैलाश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.