सामाजिक कार्यकर्ता राम नारायण महतो के निधन पर शोक

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 09 स्थित गोगल टोल निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता राम नारायण महतो का आकस्मिक निधन रविवार की दोपहर उनके पैतृक आवास पर हो गया.उनके निधन का समाचार सुनकर पंचायत के सरपंच नवीन प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार, वार्ड सदस्य संजीत कुमार, समाजसेवी राम प्रकाश चौधरी, राजाराम महतो, रंजीत यादव, पत्रकार राजेश कुमार समेत अन्य ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और मृतक के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. राम नारायण महतो के आकस्मिक निधन से उनकी पत्नी रामरती देवी, पुत्र दिनेश महतो एवं अमन कुमार उर्फ महेन्द्र, पुत्रवधू ललिता देवी, फूलकुमारी देवी, रिंकू कुमारी, पुत्री नीलम कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के शव का अंतिम दाह संस्कार सोमवार को बूढ़ीगंडक नदी के मिर्जापुर घाट में किया गया.