फाइनल क्रिकेट मैच में बेगमपुर की टीम ने दौलतपुर टीम को हराया

खोदावंदपुर,बेगूसराय। दौलतपुर मैदान में बेगमपुर एवं दौलतपुर टीम के बीच खेले गये क्रिकेट के फाइनल मैच में रौनक 11 दौलतपुर की टीम ने बेगमपुर की टीम को पराजित कर दिया. इससे पूर्व आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए रौनक 11 की टीम ने 14 ओवर में कुल 194 रन बनाया, जवाबी पारी खेलते हुए बेगमपुर की टीम 13.4 ओवर में 139 रन पर सिमट गयी. इस मैच में रौनक 11 की टीम के खिलाड़ी लैला को मैन ऑफ द मैच तथा रमन कुमार को मैंने ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विजेता एवं उप विजेता टीम को पंचायत के मुखिया उमा कुमार चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार दास, पिंटू शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से शिल्ड प्रदान किया गया.