खोदावन्दपुर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, बाइक व मोबाइल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावंदपुर पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें एएसआई प्रवीण कुमार ने दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर मलमल्ला चौराहा के निकट एक युवक को खदेड़कर उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद कर लिया है. इस युवक से एक मोबाइल एवं एक बाइक भी जप्त किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात्रि मेघौल पंचायत के मलमल्ला चौराहा के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने धर दबोचा, जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल, बाइक व मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार किया गया युवक बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौनी गांव निवासी जीवछ यादव का पुत्र अंकित कुमार है, जिसे पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में बेगूसराय भेज दिया.