अपराधियों ने बाड़ा गांव के बीएससी नर्सिंग छात्र की नुरुल्लाहपुर में गोली मारकर किया निर्मम हत्या, जांच में पहुंचे एसपी- मनीष* *पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे, मृतक की बाइक व मोबाइल किया बरामद*

खोदावंदपुर,बेगूसराय। बी एस सी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने इस छात्र को गोली मारने से पहले उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से प्रहार भी किया. हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये. मृतक युवक की शव नुरुल्लाहपुर एवं मोहनपुर गांव की सीमावर्ती क्षेत्र में लावारिस हालत में पायी गयी. मृतक के शव के समीप उसकी बाइक एवं खोजबीन के क्रम में मक्का की खेत में मोबाइल भी मिली है. मृतक युवक की पहचान बाड़ा पंचायत के वार्ड पांच निवासी योगेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज उर्फ बादल के रूप में की गयी. युवक की शव मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी और शव की शिनाख्त होते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार, मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार, पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, छौड़ाही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एस आई विनय कुमार पाण्डे, ए एस आई विवेक कांत शेखर, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार शर्मा, उप प्रमुख नरेश पासवान, बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय, समाजसेवी रामगुलजार महतो, गोपाल पासवान, संतोष कुमार दास, पंकज कुमार समेत अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक की शव एवं उसकी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस टीम के द्वारा की गयी जांच पड़ताल के क्रम में घटनास्थल के समीप तीन खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने खेत में फेंका हुआ मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर में चार गोली मारी गयी है. स्थानीय पुलिस ने रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां सुशीला देवी बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेही सहनी टोल की सहायक शिक्षिका हैं. मृतक अपने 5 भाइयों में सबसे छोटा था, उसकी मौत से मां सुशीला देवी एवं भाइयों राजन कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार एवं कुंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रियांशु राज शनिवार को ही बी एस सी नर्सिंग होम की परीक्षा देकर पटना से अपने घर आया था. प्रियांशु की हत्या किसने की और क्यों की, यह सवाल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.
इस संदर्भ में एसपी मनीष ने बताया कि अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार एवं गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. पुलिस हर पहलुओं को बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है, मृतक के परिजनों से भी आवश्यक पूछताछ की गयी है, घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी मिली है. जल्द ही हत्यारों को चिन्हित कर लिया जायेगा, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही मामले का खुलासा किया जा सकता है.