खोदावंदपुर,बेगूसराय। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें धर्म, जाति, संप्रदाय से उपर उठकर मतदान कार्य में भाग लेने का संकल्प लिया गया. प्रखंड मुख्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा के अलावे प्रखंड व अंचल कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता से जुड़े तख्तियां अपने हाथों में लिए लोगों को मतदान कार्य में निश्चित रूप से अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया. बीडीओ ने कहा कि वयस्क नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिये और दूसरे वोटरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिये. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है. बताते चलें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों ने धर्म, जाति, संप्रदाय से उपर उठकर मतदान कार्य में भाग लेने और किसी भी प्रलोभन में नहीं आने का संकल्प लिया.