खोदावंदपुर/बेगूसराय। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया. 26 जनवरी को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख संजू देवी, खोदावंदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद, कृषि विज्ञान केन्द्र बेगूसराय में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राम पाल, सरस्वती पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी में प्रधानाध्यापक विपिन कुमार राम, एल एस डी इण्टरनेशनल स्कूल मेघौल में निदेशक जयवर्धन वत्स, आर के पी बुद्धा एकेडमी तारा बरियारपुर में चेयरमैन डॉ एन के सिंह, आशा ज्योति आनंद योगपीठ महाविद्यालय दौलतपुर में निदेशक अखिलेश कुमार, सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर में निदेशक एस के सिंह, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन परिसर में मुखिया सावित्री देवी, सागी पंचायत भवन में मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम, बाड़ा पंचायत भवन में मुखिया बेबी देवी, मेघौल पंचायत भवन में मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुरुल्लाहपुर उर्दू में प्रधानाध्यापक पन्नालाल रजक, राजकीय कृत मध्य विद्यालय बेगमपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका पंचमुखी कुमारी, लिटिल हैप्पी होम स्कूल सागी में निदेशक ताजउद्दीन सिद्धकी, आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में निदेशक राजाराम महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका फूल कुमारी, एम एम आर एवरग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसी में निदेशक मोहम्मद नाज हसन के द्वारा झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी. झंडोत्तोलन होते ही तिरंगा हवा में लहराया और पूरा प्रांगण जन गण मन के गायन से गुंज उठा. झंडोत्तोलन के बाद वक्ताओं ने संविधान की महत्ता और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला.
इसके अलावे कई विद्यालयों में स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी और देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.