भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र नवीन को किया गया पुरस्कृत

खोदावंदपुर/बेगूसराय। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति की ओर से बुधवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय खोदावन्दपुर परिसर में पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रखंड इकाई खोदावन्दपुर के संयोजक डॉ देवेन्द्र कुमार विमल ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में खोदावन्दपुर गांव के स्व. अकलू महतो के पुत्र नवीन कुमार ने राज्य स्तरीय परीक्षा में स्थान प्राप्त किया है और विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है. परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र नवीन कुमार को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, मोमेंटो, कलम एवं नगद राशि देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर गायत्री परिवार से जुड़ें मुसहरी गांव के दिनेश कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता कुमारी ने शिक्षकों को मिथिला परंपरा के अनुसार मंत्र, माला व चादर भेंटकर उन्हें भी सम्मानित किया गया. साथ ही अन्य बच्चों को भी कलम एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. सम्मान पाकर शिक्षक व छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न दिखें. मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी, सहायक शिक्षक राम स्वार्थ महतो, गायत्री परिवार के जवाहर महतो, सुरेश महतो सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीण व सदस्यगण मौजूद थे.