सेवानिवृत्त शिक्षिका के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन, प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर पूर्वी ठाकुरबाड़ी में हुई कार्यक्रम

खोदावंदपुर,बेगूसराय। प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर पूर्वी ठाकुरबाड़ी टोल की वरीय शिक्षिका ललिता देवी की सेवानिवृत्ति तिथि पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक महेश पासवान ने कहा कि ललिता देवी 31 जनवरी को वह काली कोठरी से निकल जा रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके 20 वर्षों के कार्यकाल में कोई आंच नहीं आया, यह काबिले तारीफ की बात है. इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन प्राथमिक विद्यालय योगीडिह पूर्वी भाग के प्रधान शिक्षक ओम शंकर कुमार ने किया. इस मौके पर बरियारपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर पूर्वी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी नीलम, प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर पट्टी के प्रधान शिक्षक राजीव कुमार, प्राथमिक विद्यालय दास टोल बिदुलिया के प्रधान शिक्षक रामकुमार, शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, शिक्षिका रिकी कुमारी, अरुणा कुमारी, सुनीता कुमारी, शिक्षा समिति के सचिव बबिता देवी समेत अन्य ने अवकाश प्राप्त कर रही शिक्षिका के कार्यकाल की खूब सराहा. इस अवसर पर विद्यालय प्रधान अमित कुमार के द्वारा आगत अतिथियों एवं अवकाश प्राप्त कर रही वरीय शिक्षिका ललिता देवी को फूल मालाओं, अंग वस्त्रम व बुके देकर भव्य स्वागत किया. विदाई समारोह में शिक्षिका निभा कुमारी एवं लवली कुमारी ने अपने स्वागत गान से सबका मन मोह लिया. सेवानिवृत शिक्षिका को मिथिला परंपरा के अनुसार माला, पाग, चादर व अन्य उपहार देकर उन्हें विदाई दी गयी.