खोदावंदपुर,बेगूसराय। भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा रविवार को दर्जनों जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने गरीब ललन कुमार मालाकार, मो ताजिम चमेला, सबाना खातुन, इन्दू देवी, उषा देवी, विमलेश पासवान, सुनीता देवी, सत्य नारायण पोद्दार, सुखदेव महतो, मीना देवी, विष्णुदेव रजक, राम शोभित पासवान, लुखिया देवी, रामसुंदरी देवी, विन्दा देवी, राजो देवी, हसमुखि देवी, गंडोर राम, कल्याणी देवी समेत कई अन्य गरीब लोगों को कंबल दिया. कम्बल मिलने से गरीबों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गयी. कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड नाजिर रामजपो पासवान, सांख्यिकी कार्यपालक रामनंदन कुमार, पंसस विनोद सहनी, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पूर्व पंसस मोहन महतो सहित अन्य मौजूद थे.