एनडीए की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, आगामी 16 सितंबर को वेयर हाउस दौलतपुर में होगा कार्यक्रम

खोदावंदपुर,बेगूसराय। एनडीए की चेरिया बरियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 16 सितंबर को होगा. खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत के चलकी चौक के समीप वेयर हाउस में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है.इसकी जानकारी राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में जदयू के जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल एवं जद यू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने संयुक्त रूप से दिया. इस अवसर पर एनडीए के घटक दल भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, राष्टीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजपा आर के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन सह जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य डॉ प्रवीण कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतो के अलावे खोदावंदपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार, चेरिया बरियारपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मोहम्मद जियाउल्लाह, छौड़ाही प्रखंड जदयू अध्यक्ष राम नरेश आजाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष, हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, राष्टीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, जदयू नेता दिलीप कुशवाहा, पंकज सिंह, विकास कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, न्यूटन कुशवाहा, विपिन मिश्र, जदयू किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, नीरज पाली, भाजपा नेता रामप्रवेश सहनी समेत अन्य मौजूद थे. इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि 16 सितंबर को चेरिया बरियारपुर विधानसभा का एन डी ए कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य एवं ऐतिहासिक होगा.उन्होंने बताया कि एनडीए के इस विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के सांसद राधा मोहन सिंह, बिहार विधान परिषद के उप नेता ललन सर्राफ, विधायक लखेन्द्र पासवान, प्रदेश अध्यक्ष सह संसदीय बोर्ड लोजपा (आर) के हुलास पांडेय, रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, बिहार  सरकार के मंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन तथा जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी भी मौजूद रहेंगें.