खोदावंदपुर,बेगूसराय। युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष व बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव निवासी भूवन कुमार प्रियरंजन के सम्मान में शुक्रवार की देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय विधायक राजवंशी महतो के अलावे अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, वरिष्ठ नेता प्रो ब्रजनंदन यादव, प्रो संजय कुमार सुमन, त्रिवेणी महतो, रामलखन यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राजद नेत्री कुमारी सावित्री कुशवाहा, ब्यूटी कुमारी सिंह, मीरा देवी, राजद जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, रमेश यादव, चेरियाबरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र राम, साहेब पासवान, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, युवा अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, माले नेता अवधेश कुमार सहित अनेक इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने स्वर्गीय भूवन यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी. बताते चलें कि युवा राजद नेता भुवन कुमार प्रियरंजन की असामयिक निधन गत 19 अप्रैल को इलाज के दौरान पटना अस्पताल में हो गयी थी.