खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के वैज्ञानिक उदित कुमार ने किसानों को उन्नत सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों की जानकारी दिया. उन्होंने विदेशी सब्जियों व रंगीन सब्जियों के उत्पादन के तरीकों पर विशेष प्रकाश डाला. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र खोदावन्दपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राम पाल ने बेगूसराय की मिट्टी को उन्नत खेती के लिए उपयुक्त बताया. इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ राम निवास सिंह ने फलों की फसलों के महत्व और किसानों की आय बढ़ाने में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. वहीं वैज्ञानिक डॉ एन एन पाटिल ने आम और लीची में कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर एएचओ छौड़ाही ने बागवानी से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस सेमिनार में विभिन्न प्रखंडों से आये किसानों व टीम प्रधान ने भाग लिया. कार्यक्रम में महिला किसानों को प्रसंस्करण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.