जदयू नेताओं ने बाड़ा एवं सागी पंचायत में चलाया जन संपर्क अभियान

खोदावंदपुर,बेगूसराय। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने मंगलवार को बाड़ा एवं सागी पंचायत के विभिन्न टोलों मुहल्लों में जन संपर्क अभियान चलाया.बाड़ा पंचायत के पथराहा गांव में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में चलाये गये जन संपर्क अभियान में पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा एवं जदयू नेता चन्द्रशेखर वर्मा ने लोगों को नीतीश सरकार के उपलब्धियों की चर्चा की. उन्होंने महिलाओं, पिछड़ों एवं शोषित, पीड़ित वर्ग के लिए चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया. इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर यादव, सागी पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, राम विनोद महतो, महेश कुशवाहा, संजीव पासवान, अशोक पासवान, सरिता देवी, आशा देवी, रूबी देवी, फुलिया देवी, चंदा देवी, रमाकांत यादव, शोभा देवी, अशोक साह समेत अन्य मौजूद थे.