विकास भारती बने खोदावंदपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

खोदावंदपुर/बेगूसराय। फफौत पंचायत के चकवा गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी महतो के पुत्र विकास भारती को भारतीय जनता पार्टी खोदावंदपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बेगूसराय पर्यवेक्षक तारकिशोर प्रसाद, जिला संगठन पर्व सहयोगी सुनील कुमार व कृष्ण मोहन पप्पू ने जिले के विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नामों की अनुशंसा की है. चकवा गांव के विकास भारती को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो, डॉ रंजीत सिंह, भाजपा नेता प्रकाशचन्द्र उर्फ श्याम झा, रामप्रीत महतो, अजय कुमार, अवनीश कश्यप, डॉ हरेराम सिंह, रवीन्द्र कुमार, संतोष कुमार दास, चन्द्रशेखर महतो, जवाहर चौधरी, रामचंद्र महतो, अरुण कुमार गुप्ता, विनोद पासवान सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता जतायी है. नये मंडल अध्यक्ष विकास भारती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी के वरीय अधिकारियों के द्वारा मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है, उसे मैं बखूबी से निर्वहन करुंगा तथा संगठन की मजबूती पर हरसंभव प्रयास करुंगा.