पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

खोदावंदपुर,बेगूसराय। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है. डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, कांग्रेस प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद नाज हसन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस नेता रामानुज प्रसाद सिंह, नन्द किशोर प्रसाद सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, माले नेता अवधेश कुमार, राजद नेता त्रिवेणी महतो, विजय सिंह कुशवाहा, विशुनदेव महतो आदि ने इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया.