खोदावंदपुर/बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व छौड़ाही गांव निवासी रामकुमार वर्मा ने रविवार को फफौत पंचायत के चकवा गांव पहुंचकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विकास भारती को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता रामकुमार वर्मा ने बताया कि नये मंडल अध्यक्ष बनने पर संगठन काफी मजबूत होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की बात नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष से की है. मौके पर छौड़ाही दक्षिण मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, अमारी शक्ति केन्द्र प्रमुख देवकांत झा, खोदावंदपुर मंडल महामंत्री रामचंद्र महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.