खोदावंदपुर में भैया दूज एवं चित्रगुप्त महराज की जयंती व पूजा का हुआ समापन

खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को भैया दूज और चित्रगुप्त महाराज का जयंती व पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर जहां महिलाओं ने अपने भाई के दीर्घ जीवन की कामना के लिए रुई का बत्ती बनाकर पूजा अर्चना की. वहीं चित्रांश समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रतिमा पर अपने आमदनी और खर्चा का हिसाब किताब लिखकर समर्पित किया. विधि पूर्वक उनकी पूजा अर्चना की. इस मौके पर  चित्रांश समाज के बाड़ा गांव निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा, अभिनव आनंद, प्रियम सिन्हा, राकेश मोहन सिन्हा, विजय सिन्हा, ललन सिन्हा सहित अनेक सिन्हा परिवार के अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. उन लोगों ने चित्रांश समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश के खुशहाली की कामना की. वहीं महिलाओं में प्रियंका कुमारी, ज्योति सिंह, लक्ष्मी कुमारी, किरण देवी सहित अनेक महिलाओं ने भैया दूज का पूजा अर्चना किया और अपने भाई के दीर्घ एवं मंगल जीवन की कामना की.