रालोमो के युवा प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

खोदावंदपुर/बेगूसराय। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल का सोमवार को बेगूसराय जीरो माइल चौक पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रोशन ने कहा पार्टी की जिस तरह से पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा बेदाग हैं और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए जोरशोर से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी दूसरे दलों से अलग हटकर है और इसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है. वहीं रालोमो बेगूसराय के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव की रणनीति पर विशेष चर्चा की गयी है. रालोमो युवा प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं व अंग वस्त्र से स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, युवा मोर्चा छौड़ाही के प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.