तेतराही गांव के पूर्व वार्ड सदस्य का आकस्मिक निधन, जताया शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। बाड़ा पंचायत अंतर्गत तेतराही गांव के पूर्व वार्ड सदस्य 65 वर्षीय रामाशीष यादव का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गयी. उनके निधन पर पंचायत की मुखिया बेबी देवी, सरपंच रानी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य विनोद सहनी, पैक्स अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व मुखिया टिंकू राय, समाजसेवी तरुण कुमार रौशन, मनोज यादव, मदन सहनी, सागर सहनी, रामबाबू यादव, लुकमान हकीम, राम शोभित यादव, शंकर यादव, अशोक साह, रामप्रीत यादव, सुरेंद्र यादव, जयचन्द यादव, अजीत कुमार, शिवजी यादव, अरविंद कुमार सहित अनेक शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त की है.