मटिहानी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता तोपकांत ठाकुर के निधन पर शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। सामाजिक कार्यकर्ता व फफौत पंचायत के मटिहानी गांव स्थित वार्ड 18 निवासी 68 वर्षीय तोपकांत ठाकुर का निधन रविवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर हो गया. उनके निधन का समाचार मिलते ही ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गयी. सामाजिक सरोकार से जुड़े तोपकांत ठाकुर के निधन पर राजनीतिक चिंतक डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, भाकपा नेता जागेश्वर राय, फफौत पंचायत की मुखिया उषा देवी, उपमुखिया अनीश कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख मिथलेश कुमार मिश्र, सरपंच दिलदार हुसैन, समाजसेवी रामचन्द्र ठाकुर, हरिश्चंद्र खां, रवीन्द्र ठाकुर, समीर कुमार, जयदेव कुमार उर्फ सिन्टु, अनमोल कुमार आदि ने अपनी शोक संवेदना जताते हुए कहा कि तोपकांत ठाकुर सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लिया. तोपकांत ठाकुर के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. स्व. ठाकुर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार अयोध्या घाट में किया गया,जहां मृतक के जेष्ठ पुत्र विमलेश कुमार ने मुखाग्नि दी.