खोदावन्दपुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को मातृशोक

खोदावन्दपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व मुसहरी गांव निवासी शशि भूषण महतो के 75 वर्षीया वयोवृद्ध माता शशिकला देवी का निधन उनके आवास पर हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजवंशी महतो, पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह, अशोक महतो, कुमारी मंजू वर्मा, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, भाजपा नेता डॉ रंजीत कुमार, अजय कुमार, प्रकाशचन्द्र उर्फ श्याम झा, सुनील कुमार, घनश्याम कुमार सहित अनेक एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त की है.
वहीं दूसरी ओर सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव के वार्ड एक निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता 55 वर्षीय मोहम्मद अजीम उद्दीन उर्फ गुलाब का आकस्मिक निधन मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर हो गया. उनके निधन पर दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त की है.उनके निधन पर प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, ग्रामीण नईम अख्तर, फिरोज अख्तर उर्फ हेना, मोहम्मद एखलाक, सैयद मोहम्मद इकबाल हासमी उर्फ ताज, मोहम्मद साविक नजरी, मोहम्मद मुनीम आलम समेत अन्य ने शोक जताया है.