खोदावंदपुर/बेगूसराय। सम्राट अशोक की 2328वीं जयन्ती मंगलवार को मनायी गयी.आइसा के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन खोदावन्दपुर परिसर में किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आइसा के जिला सचिव असीम आनंद ने कहा कि सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर 42 वर्षों तक शासन किया. सम्राट अशोक ने ही तलवार के बल पर अखंड भारत का निर्माण किया. बाद में सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और सम्पूर्ण एशिया और यूरोप महादेश में दया, करुणा और प्रेम संदेश फैलाया. वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए कुशवाहा समाज के उपसभापति राजेंद्र महतो ने कहा कि आज अगर भारत को फिर से अखंड भारत बनाना है तो हमे सम्राट अशोक के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा.इस अवसर पर माले नेता अवधेश कुमार ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की मोदी सरकार भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ से छेड़छाड़ कर भारत का इतिहास मिटाना चाहती है. हमें अपनी विरासत बचाने के लिए इसका विरोध करना होगा. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो, सीपीआई नेता कॉमरेड अरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राम स्वार्थ देव, खोदावन्दपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम पदारथ महतो, उप मुखिया कामेश्वर महतो, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, डॉ वरुण कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक आनंद, राजदेव कुमार आदि ने अपने विचार रखें.