Khodawandpur तारा गांव के भाजपा नेता को पितृ शोक

खोदावंदपुर/बेगूसराय। फफौत पंचायत के तारा गांव निवासी भाजपा नेता सह यूबीआई ईंट उद्योग योगीडिह के प्रोपराइटर रामध्यान महतो के 71 वर्षीय पिता राम उदगार महतो का असामयिक निधन मंगलवार की बीती रात उनके पैतृक आवास पर हो गयी.उनके निधन की खबर सुनते ही दर्जनों सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. वे काफी मिलनसार व संत स्वभाव के थे. उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख संजू देवी, पंचायत की मुखिया उषा देवी, प्रखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन खोदावन्दपुर के अध्यक्ष राम गुलजार महतो, बीबीसी ईट उद्योग तारा बरियारपुर के प्रोपराइटर राम जीवन महतो, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, राम भरोस महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, रालोजद युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, सरपंच दिलदार हुसैन, डीलर राम नारायण महतो, उपमुखिया राकेश रामचंद महतो, आर के पी बुद्धा एकेडमी तारा बरियारपुर के प्राचार्य अजीत कुमार, शिक्षाविद रामकृष्ण, समाजसेवी दिनेश महतो, अरविंद कुमार, चन्दु पासवान, मोहम्मद मंजर, मोहम्मद इफ्तिखार कमाल, मोहम्मद अशफाक, रामकुमार महतो, पंकज कुमार, कुंदन कुमार, भाजपा नेता हरेराम सिंह, रामचन्द्र महतो, घनश्याम कुमार, रवीन्द्र कुमार, अवनीश कश्यप समेत अनेक शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त की है. उनका अंतिम दाह संस्कार बुधवार को बूढ़ीगंडक नदी के रामघाट स्थित शमशान घाट में किया गया, जहां मुखाग्नि इकलौते पुत्र रामध्यान महतो ने दी.