चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो ने किया दही चुड़ा भोज का आयोजन

खोदावंदपुर/बेगूसराय। चेरियाबरियारपुर विधायक सह बिहार विधानसभा में सतारूढ़ दल के सचेतक राजवंशी महतो के द्वारा बुधवार को दही चुड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें महागठबंधन के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्तागण शामिल हुए. भोज के मौके पर जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो, राजद नेता प्रो संजय सुमन, त्रिवेणी महतो, कुमारी सावित्री देवी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रेमलता देवी, उपप्रमुख नरेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, चेरियाबरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, प्रमोद कुमार यादव, भाकपा नेता रामपदारथ सिंह, जागेश्वर राय, माले नेता अवधेश कुमार, जदयू नेता रामनरेश आजाद, मोहम्मद जियाउल्लाह, रामविनोद महतो समेत पूरे चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे.