खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र से एक हिन्दी दैनिक सामाचार पत्र के पत्रकार व मेघौल गांव निवासी बिमलेश कुमार चौधरी के 75 वर्षीया माता चम्पा देवी का असामयिक निधन बुधवार की देर शाम हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों, साहित्यकारों, सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी. वे इस इलाके के जाने-माने साहित्यकार, लेखक, पूर्व पत्रकार व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर चौधरी की धर्मपत्नी थी. उनके निधन पर स्थानीय विधायक व बिहार विधानसभा में सतारूढ़ दल के सचेतक राजवंशी महतो, पूर्व मंत्री राम जीवन सिंह, अशोक कुमार महतो, कुमारी मंजू वर्मा, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, प्रखंड प्रमुख संजू देवी, उपप्रमुख नरेश पासवान, बीडीओ नवनीत नमन, सीओ अमरनाथ चौधरी, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ शालीग्राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, प्रो संजय कुमार, मंझौल अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष अंजन कुमार आकाश, सचिव राजेश कुमार, पत्रकार जयशंकर कुमार, हेमंत चौधरी, बलवंत चौधरी, रजनेश सिन्हा, वीरेन्द्र सिंह, श्याम नंदन महतो, इफ्तिखार आलम, हेमकांत चौधरी, बलराम चौधरी, इंतशार आलम, नीरज सिंह, विनोद शर्मा, अभिषेक सिन्हा, अंकित मिश्रा, अभिषेक ठाकुर, बच्चनदेव प्रसाद, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, सरपंच उषा कुमारी, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, टिंकू राय, उदय चन्द्र झा, समाजसेवी राम गुलजार महतो, युगेश्वर महतो, रामध्यान महतो, बालेश्वर झा, सुबोध झा सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व साहित्कारों ने शोक व्यक्त की है.