खोदावंदपुर/बेगूसराय। रविवार को बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद नाज हसन ने की. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी आमोद कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत और विस्तारित करना समय की मांग है. उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पंचायतों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ना, संगठन को सक्रिय बनाना तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है. इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में पार्टी के युवा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, शुभम कुमार, मोनू कुमार, पुनित कुमार, शिव नारायण दास, सुशील कुमार, प्रेम कुमार, अनिल साह, पिन्टू कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.