खोदावंदपुर/बेगूसराय। आगामी एक अक्टूबर को खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के सुनेयना कोल्ड स्टोरेज दौलतपुर परिसर में होनेवाले जननायक कर्पूरी चर्चा को सफल बनाने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि आगामी एक अक्टूबर को चेरियाबरियारपुर विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जायेगा. इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये प्रखंड क्षेत्र के सागी, दौलतपुर, बाड़ा, बरियारपुर पूर्वी, बरियारपुर पश्चिमी, फफौत, खोदावन्दपुर एवं मेघौल पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया. वहीं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने कहा कि खोदावन्दपुर के दौलतपुर में आगामी एक अक्टूबर को होनेवाले जननायक कर्पूरी चर्चा ऐतिहासिक होगा और उसी दिन भाजपा का पोल खोल देगें. केन्द्र सरकार अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा मजदूर विरोधी है. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जातीय गणना कराने का निर्देश नहीं दिया. आरक्षण विरोधी संस्था के जरिए न्यायालय में केस किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने नीजी दम पर जाति आधारित गणना करवाया. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह गरीब, आरक्षण, अतिपिछड़ा, किसान विरोधी हैं, जो स्पष्ट हो गया.इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष इन्तखाब आलम उर्फ भोला ने कहा कि आगामी कर्पूरी चर्चा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की. वहीं प्रखंड महासचिव मोहम्मद अखलाक ने कहा कि आगामी एक अक्टूबर को होनेवाले कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल, सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक वीणा भारती, विजय सिंह निषाद, अलीम अंसारी, पूर्व विधायक ललन ठाकुर समेत कई दिग्गज नेता भाग लेगें. मौके पर जदयू नेता सीताराम दास, मोहम्मद फिरोज अख्तर उर्फ हेना, महेंद्र दास, प्रदीप ठाकुर, दिनेश कुमार, सूर्य नारायण ठाकुर, ब्रह्मदेव पंडित, रामचंद्र ठाकुर, राजू ठाकुर, दशरथ साह, रामसेवक ठाकुर, श्रीनारायण ठाकुर, महेन्द्र सहनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.