Khodawandpur पुलिस ने बिदुलिया गांव से 25 पेटी विदेशी शराब किया जब्त, एक कार के साथ धंधेबाज हुआ गिरफ्तार *जांच में जुटी पुलिस, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जप्त कार चालक को भेजा जेल*

खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम अपने सहयोगी प्रशिक्षु पुअनि अंजली भारद्वाज के साथ गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव में छापेमारी कर उजले रंग की आई20 यूपी78 एफवाई 5000 नम्बर की कार को पकड़ लिया तथा उसके चालक बनारस निवासी राजकुमार के पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस को देखकर एक दूसरी चार चक्के वाहन से अन्य शराब धंधेबाज फरार हो गया. जांच के क्रम में कार के अंदर छिपाकर रखा गया 25 पेटी विदेशी शराब पाया गया. जिसकी कुल मात्रा 216 लीटर था. शराब मिलने पर उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया. गिरफ्तार चालक ने बताया कि उक्त शराब थाना क्षेत्र के कुख्यात शराब धंधेबाज बिदुलिया गांव निवासी राम प्रकाश महतो के पुत्र दिलीप कुमार उर्फ पच्चू महतो ने बनारस से मंगवाया था. जो वहां से फरार चार चक्के वाहन में सवार था.चार चक्के वाहन से फरार होने एवं अन्य शराब धंधेबाज में बनारस के रोहनियां निवासी विजय कुमार,नदेसर निवासी गुड्डू कुमार, एकोलवा निवासी राम बाबू कुमार शामिल थे. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में बिदुलिया के कुख्यात शराब धंधेबाज दिलीप कुमार उर्फ पच्चू, गिरफ्तार बनारस के गाड़ी चालक राजा कुमार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.