बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में फिर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव का है। इस वायरल वीडियो में पीट रहे युवक की पहचान कुम्भी गांव के ही 23 वर्षीय मुकद्दर कुमार के रूप में हुई है। युवक मुकद्दर कुमार का कहना है कि सिपाही बहाली की तैयारी को लेकर दौड़ने के लिए मैं गया था, उसी समय कुंभी गांव के कमल सहनी ने मुझे पकड़ लिया और प्रेमिका से मिलने का आरोप लगाकर मेरा हाथ पैर बांधकर घंटों से पिटाई कर रहा था। चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस ने मौके वारदात पर अगर नहीं पहुंचती तो मेरा जान बचना मुश्किल था। उसने बताया कि मैं एक केस में जेल भी जा चुका हूँ। इस बीच मेरे घर पर आकर मेरे माता-पिता को कमल सहनी और उसके दबंगों के द्वारा जान से पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में लोग वहां पर जमा हैं और मुकद्दर कुमार का हाथ पैर बांधकर जमीन पर उसे लिटा दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुकद्दर कुमार को उसके चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस के द्वारा हर बिंदु पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
कहते हैं एसपी:- इस वायरल विडियो के मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने काफी गंभीरता से संज्ञान में लिया है. उन्होंने बताया कि खुद मेरे द्वारा जांच कराया गया तो यह पता चला कि दोनों पक्षों के द्वारा चेरिया बरियारपुर थाना में एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है, उसने एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। उन लोगों ने पुलिस में चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद उसको एरेस्ट करके पुलिस ने जेल भेज दिया था। एसपी ने बताया कि कि इस युवक ने थाना में यह केस किया है कि जिस लड़की से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके घर वालों ने मुझे पकड़ कर मारा पीटा, उसने जो बातें बोली है उसकी भी जांच चल रही है। एसपी ने यह भी बताया कि जो लड़की द्वारा थाना पर एफआईआर लिखकर दिया गया है। उसमें कहीं भी यह जिक्र नहीं किया गया है कि उसके साथ इस प्रकार की घटना घटी है, यह तो जांच का विषय है। मैंने थानाध्यक्ष चेरिया बरियारपुर और पुलिस निरीक्षक दोनों को जांच का आदेश दिया है कि किसके प्रभाव में आकर किन लोगों ने इस तरह की बातें उस युवक से बुलवाया है, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद जो उचित कानूनी कार्रवाई होगी, वो की जाएगी. दूसरी तरफ मीडिया के द्वारा यह पूछा गया कि आखिर उस युवक को हाथ पैर बांधकर कानून को अपने हाथ में लेकर पिटाई करना कहां तक सही है। इसका जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। अगर किसी ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है तो उसे नहीं करना चाहिए। इसकी जानकारी संबंधित खाने को देना चाहिए। इसकी जांच का आदेश मैंने इंस्पेक्टर को दिया है, दोषी जो भी होंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी।