खोदावन्दपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाया जन सम्पर्क अभियान, दर्जनों लोगों को बनाया बीजेपी का सदस्य

खोदावंदपुर/बेगूसराय। भाजपा नेता अजय कुमार के नेतृत्व में खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फफौत पंचायत के मटिहानी, फफौत, मालपुर, चकजदु, सिनरपुरा गांव में जन सम्पर्क अभियान चलाया. पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए जन सम्पर्क अभियान के दौरान लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की गयी. पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मौके पर कई लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया.मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, बीजेपी नेता रामचन्द्र महतो, अवनीश कुमार पिंटू, रवीन्द्र कुमार, दीप नारायण सिंह, अजीत कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.