बेगूसराय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों की हुई घोषणा

बेगूसराय। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला मुख्यालय स्थित बाधा भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती ने की तथा मंच का संचालन जिला महामंत्री अनुराधा झा ने किया। बैठक में जिला कमेटी की घोषणा की गई एवं सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक लगातार होने वाले महा जनसंपर्क अभियान की सफलता पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोजनी भारती ने मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों के अलावे महिला मोर्चा के नए कार्यसमिति के टीम में शामिल सभी महिलाओं को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। जिलाध्यक्षा सरोजनी भारती ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 2014 में शपथ ग्रहण किया था और 2014 से लेकर 2023 तक उनका स्वर्णिम कार्यकाल 9 वर्ष का पूरा हुआ। पीएम मोदी जी ने इस देश की महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों विकास के कार्य किए हैं। उनके विकास के कार्यों को लेकर हम लोग घर-घर जाकर महिलाओं को जगाने का काम करेंगे और  पुन: 2024 में लोकसभा का चुनाव और 2025 में विधानसभा का चुनाव जीत कर केंद्र और राज्य में दोनों जगह अपनी सरकार बनाएगे। वहीं बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि देश के पीएम मोदी ने महिलाओं को काफी सबल बनाने का काम किया है, उनके विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाएं हैं। हम विकास के नाम पर वोट मांगकर जनता से देश और राज्य में पुनः आगे अपनी सरकार बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा आज महिलाओं में सारी शक्ति विराजमान है। अगर महिलाएं चाह लेगी तो फिर से इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेगें। जिला भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भाजपा को आगे मजबूत बनाने का काम करें। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रौनक कुमार, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, निवर्तमान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनैना देवी, भाजपा नेता अमित कुमार समेत कई अन्य भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।
बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती ने कहा कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर बेगूसराय की पूनम देवी, डंडारी की फुल कुमारी देवी, सलौना की इंदु राय,  बेगूसराय नगर मंडल से सुनीता पायल, बरौनी की संजू देवी, बेगूसराय बाघा की इंदु भारती, जिला महामंत्री के पद पर वीहट की अनुराधा झा, बाधी की चंदा कुमारी तथा जिला महामंत्री के पद पर बेगूसराय की राधा देवी, चेरिया बरियारपुर की विमला देवी, बेगूसराय की कामनी देवी, बलिया की कौशल्या देवी, बछवाड़ा की टुना देवी को तथा सोशल मीडिया के पद की जिम्मेदारी मटिहानी की प्रतिमा देवी तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी डंडारी की झुना देवी को दी गई है। इसके अलावा इस नए महिला मोर्चा कार्यसमिति में 14 अन्य महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया है।