खोदावंदपुर: तरुण कुमार रौशन बने युवा लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई

खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी तरुण कुमार रौशन को युवा लोक जनता दल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने उन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष के लिए मनोनीत किया है. तरुण कुमार रौशन को युवा लोक जनता दल का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रालोजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता विजेन्द्र कुमार पप्पू, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार, बखरी उपप्रमुख बलराम सिंह कुशवाहा, राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार, रालोजद नेता रामनरेश यादव, अंजन कुमार आकाश, रामचन्द्र यादव, रामकुमार महतो, बाबू प्रसाद महतो, राम ध्यान महतो, नंदकुमार, राम लखन महतो, रामप्रवेश महतो, मोहम्मद सन्नाउल्लाह, जितेन्द्र कुमार यादव, अशोक कुमार समेत अनेक सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की है.